{"_id":"67be0ce07fd46ef0540c564d","slug":"answer-sheet-not-received-for-40-minutes-paper-damaged-etah-news-c-163-1-sagr1016-130172-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 40 मिनट तक नहीं मिली उत्तर पुस्तिका, खराब हुआ पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 40 मिनट तक नहीं मिली उत्तर पुस्तिका, खराब हुआ पेपर
Wed, 26 Feb 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज तहसील में एसडीएम को अपनी शिकायत बताते छात्र।
- फोटो : अलीगंज तहसील में एसडीएम को अपनी शिकायत बताते छात्र।
एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर परीक्षा दे रहे छात्र मंगलवार को तहसील पहुंचे। एसडीएम को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि सोमवार की परीक्षा में उन्हें 40 मिनट तक उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई। इससे कई छात्रों का पेपर खराब हो गया। परीक्षार्थियों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
छात्रों ने एसडीएम विपिन कुमार मोरल को बताया कि अलीगंज क्षेत्र के ग्राम बिथरा स्थित एसकेडी स्कूल में उनका परीक्षा केंद्र है। सोमवार को हिंदी की परीक्षा देने के लिए पहुंचे। लेकिन 40 से 50 मिनट तक देनी से से उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं। यह भी लगातार कमरों को बदला जा रहा था, इसके कारण यह समस्या पैदा हुई।
परीक्षार्थियों ने बताया कि समय बर्बाद होने के कारण उनकी परीक्षा ठीक ढंग से नहीं हो पाई और पेपर अधूरा रह गया। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सिटिंग प्लान में गड़बड़ी होने के कारण यह समस्या हुई है। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच के बाद जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।