फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another youth came dengue positive, number increased to 21

Etah News: एक और युवक आया डेंगू पॉजिटिव, संख्या हुई 21

Thu, 14 Sep 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Another youth came dengue positive, number increased to 21
एटा। जिले में डेंगू का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को अवागढ़ निवासी एक युवक डेंगू संक्रमित निकला। इससे जिले में डेंगू के केस का आंकड़ो बढ़कर 21 पर पहुंच गया है।बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव अतिया, रोहिना मिर्जापुर, जगतपुर, बिल्सड़ पट्टी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
विज्ञापन



इस दौरान 648 मरीजों का उपचार किया गया। जहां 221 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 56 बुखार पीड़ितों की डेंगू की जांच रैपिड कार्ड से की गई। सभी की यह रिपोर्ट भी निगेटिव आई। वहीं 34 बुखार पीड़ितों के सैंपल एलाइजा जांच को लिए गए। इस दौरान अवागढ़ ब्लाॅक क्षेत्र निवासी वीरेंद्र पाल डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव आया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ओपीडी में फिजीशियन कक्ष में 85 व बाल रोग विभाग में 32 बच्चे बुखार के पहुंचे। जहां फिजीशियन द्वारा युवकों को बुखार के चलते मेडिसन वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि इमरजेंसी में 24 घंटे में छह बुखार के पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन




बंदी में मिले डेंगू के लक्षण, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा बंदी भी डेंगू से ग्रसित मिला है। कार्ड से डेंगू पॉजिटिव आए एक बंदी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं एक युवक जैथरा में कार्ड पर डेंगू पॉजिटिव आया है। पुष्टि के लिए दोनों की एलाइजा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में बने डेंगू वार्ड में भर्ती जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला भारा निवासी मिथुन ने बताया कि मारपीट के मामले में छह दिन पूर्व उसे जेल में भेजा गया है। दो दिन से बुखार आने लगा, वहां डेंगू कार्ड से जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार की शाम यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि बुधवार को जैथरा कस्बा के मोहल्ला कृष्णगंज निवासी शिवम को मंगलवार की रात में बुखार आया था। उसे बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक को दिखाया। जहां शिवम की डेंगू की जांच कार्ड से की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉ. सुलेमान खान ने बताया कि शिवम को सर्दी लगकर बुखार आया था। कार्ड से उसकी जांच कराई गई जो पॉजिटिव आई है। अब एलाइजा की जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed