{"_id":"653aa348892b88e2fd02d4a6","slug":"another-woman-dies-of-dengue-in-village-sultanpur-etah-news-c-163-1-sagr1016-7466-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गांव सुल्तानपुर में डेंगू से एक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गांव सुल्तानपुर में डेंगू से एक और महिला की मौत
Thu, 26 Oct 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को एक महिला की अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह गांव में डेंगू से चौथी मौत है।
मनोज कुमारी (52) को 10 दिन से बुखार आ रहा था। इनका उपचार गांव में ही एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। दो दिन पहले हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने महिला को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां महिला काे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल की जांच में डेंगू पॉजिटिव आने पर उपचार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
सुल्तानपुर में बुखार की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। डेंगू से एक माह में चार लोग काल के गाल में समा चुके हैं। लगातार हो रहीं मौत से ग्रामवासी सहमे नजर आ रहे हैं। गांव के हालात इतने बदतर होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा। जब भी डेंगू से किसी की मौत होती है तो विभाग द्वारा एक-दो दिन टीम भेजकर ओपीडी कराकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू से मौत की बात कही जा रही है, उस गांव में टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। गांव में मरीज हैं तो उनकी जांच व इलाज कराया जाएगा।