फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another laborer also died after falling from the roof, the family kept the body at the SSP residence

Etah News: छत से गिरे दूसरे मजदूर की भी मौत, परिजन ने एसएसपी आवास पर रखा शव

Thu, 29 May 2025 10:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 May 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Another laborer also died after falling from the roof, the family kept the body at the SSP residence
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के अंतर्गत गांव दतेई में चिकोरी प्लांट पर काम करने वाले दो मजदूर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक की मौत हो गई थी वहीं दूसरे का उपचार चल रहा था, जिसने बुधवार की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई करने से नाराज परिजन ने शव को ले जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास के सामने रख दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि दोनों ही मजदूर छत से गिरकर घायल हुए थे। इनमें से एक रिषी निवासी मंडनपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ की पहले ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल चंद्रपाल(25) निवासी नगला बदरिया थाना जसराना जिला फिरोजाबाद ने उपचार के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed