फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another date has passed, cattle are wandering in the open

Etah News: एक और तारीख बीती, खुले में भटक रहे गोवंश

Wed, 05 Apr 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Another date has passed, cattle are wandering in the open
एटा। निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में पहुुुुंचाने के लिए पहले 31 मार्च, फिर 5 अप्रैल की तारीख तय की गई। तारीख पर तारीख मिल रही है, लेकिन निराश्रित गोवंशों से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। आज भी तमाम निराश्रित गोवंश खुले में भटक रहे हैं।जिले में निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के लिए 28 गोशालाएं संचालित की गईं हैं। यहां पर पांच हजार के करीब गोवंश पहुंचाए गए हैं। जबकि 1500 के करीब गोवंश सुपुर्दगी में दिए गए हैं। वर्तमान में खुले में घूम रहे गोवंशों की संख्या भी पशुधन विभाग एक हजार के करीब बता रहा है। शहर के आसपास से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश सड़कों और खेतों में देखने को मिल रहे हैं। कस्बाई क्षेत्रों में भी काफी संख्या में गोवंश भटकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने की मुख्यमंत्री स्तर से 31 मार्च तक की तिथि घोषित की गई, लेकिन कुछ नहीं हो सका। इसके बाद पांच अप्रैल तक सभी निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में भेजने का समय दिया गया, लेकिन बुधवार को भी जिले में जगह-जगह निराश्रित गोवंश घूमते पाए गए।
विज्ञापन

दृश्य 1: शहर में ठंडी सड़क काफी व्यस्त मार्ग है। दोपहर करीब 1 बजे यहां एकदम से आठ-दस गोवंशों का झुंड आ गया। सड़क पर अचानक आए इतने गोवंशों को देख राहगीर परेशान हो गए। यातायात भी अव्यवस्थित हुआ। यहां से बढ़कर यह झुंड जीटी रोड पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य 2: सकीट कस्बे में दोपहर 12 बजे मेन मार्केट में कहीं से अचानक 12 से अधिक गोवंश आ पहुंचे। मेन मार्केट होने की वजह से यहां हर समय भीड़भाड़ रहती है। गोवंशों को देखकर लोगों को असुविधा हुई। तमाम लोग इनसे बचने के लिए एक ओर खड़े हो गए।
दृश्य 3: मिरहची में एटा-कासगंज हाईवे पर दोपहर 1:30 बजे गोवंशों का झुंड घूम रहा था। हाईवे होने की वजह से यहां हर समय तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन गोवंशों के विचरने की वजह से चालकों को वाहन काफी सावधानी से चलाने पड़ रहे थे।

दृश्य 4: निधौली कलां क्षेत्र के गांव सलमपुर में कई सांड़ और गाय का झुंड खेतों में फसल चर रहे थे। जिन्हें वहां से भगाया गया तो एक मैदान में जाकर एकत्रित हो गए। किसानों ने बताया कि कई गोवंश गांव में स्थायी रूप से बने हुए हैं, जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed