फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another BJP leader jumps into the ticket battle

Etah News: टिकट की जंग में कूदे भाजपा के एक और नेता

Wed, 14 Feb 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 14 Feb 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Another BJP leader jumps into the ticket battle
एटा। इस बार एटा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा में टिकट के लिए जंग छिड़ गई है। इसमें पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता कूद पड़े हैं। पूर्व में विधायक और एमएलसी सहित जिलाध्यक्ष रह चुके सुधाकर वर्मा ने शहर में बधाई संदेश के अपने होर्डिंग लगवा दिए हैं। इनके अलावा दावेदारों की सूची में और नाम बताए जा रहे हैं। जिसे लेकर इस बार टिकट की जंग कड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन

एटा लोकसभा सीट पर 2009 और 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को निर्विरोध रूप से टिकट मिला था। उन्होंने जीत भी दर्ज की। कल्याण सिंह के नाम और उनके राजनीतिक कद के आगे अन्य लोग टिकट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, लेकिन इस बार परिस्थितियां काफी बदली हुई हैं। कुछ दिन पहले डिबाई की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी ने एटा सहित कासगंज में अपने होर्डिंग लगवाकर सनसनी पैदा कर दी थी। टिकट के लिए पार्टी में आवेदन कर जनसंपर्क भी शुरू कर दिया। जिसे लेकर दो खेमों के बीच कासगंज में टकराव तक हो गया। यह अध्याय अभी समाप्त नहीं हुआ, अब पार्टी के ही वरिष्ठ नेता सुधाकर वर्मा ने टिकट के लिए दावेदारी ठोंक दी है।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर उनके वसंत पंचमी, होली के शुभकामना संदेश वाले होर्डिंग नजर आ रहे हैं। इसमें एटा लोकसभा क्षेत्र के लोगों को विशेष रूप से इंगित किया गया है। जो सीधे तौर पर जता रहा है कि वह इस सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। वह 1991 में निधौली कलां विधानसभा सीट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। जबकि 2004 में एटा-मथुरा-मैनपुरी क्षेत्र से एमएलसी चुने गए। 1993 में सपा प्रमुख मुलायम सिंह के समक्ष निधौली कलां सीट पर चुनाव लड़ चके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मैंने पार्टी में काफी पहले आवेदन कर दिया था। करीब 15 साल से चुनाव या अन्य कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिली है। इस बार टिकट की मांग कर रहे हैं। - सुधाकर वर्मा, पूर्व एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed