{"_id":"6374e1a432a7db1129347e73","slug":"angry-farmers-jammed-for-not-getting-dap-etah-news-agr5536565176","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
एटा। जिले में डीएपी की किल्लत बनी हुई है। स्टॉक खत्म होने की वजह से किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर स्थित सहकारी समिति पर भी बुधवार को डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया। जिसकी वजह से वितरण नहीं हो सका। तड़के डीएपी लेने पहुंचे किसानों ने 10 बजे अलीगंज रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
अलीगंज मार्ग स्थित सहकारी समिति पर सुबह से किसानों की लंबी कतार लग गई, लेकिन सुबह दस बजे के बाद भी डीएपी का वितरण नहीं हुआ तो किसानों को बेचैनी हुई। पता करने पर बताया गया कि डीएपी उपलब्ध ही नहीं है। इस पर किसान आक्रोशित हो गए और अलीगंज मार्ग पर जमा लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर कोतवाली नगर की पुलिस पहुंची और किसानों को समझाकर सड़क से हटाया। इस दौरान अलीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
जिले में पहुंची तीन हजार मीट्रिक टन यूरिया
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में तीन हजार मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंच चुकी है। जिससे किसानों को यूरिया लेने में दिक्कत न हो। वहीं उन्होंने बताया कि सोमवार को आईपीएल कंपनी की 2500 मीट्रिक टन यूरिया आई थी।