{"_id":"67f6ad9150c5c5f0a30bbc74","slug":"angry-at-his-wifes-name-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1001-132126-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 09 Apr 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव गुमानपुर में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर फंदा लगाकर जान दे दी।
गांव गुमानपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुत्र योगेश कुमार (24) पत्नी के मायके जाने से नाराज चल रहा था। विवाद के बाद लगभग 1 साल पूर्व इसकी पत्नी मायके चली गई थी। जिसकी वजह से अक्सर तनाव में रहता था। बुधवार को शाम के समय घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया।
योगेश कमरे को अंदर से बंद करके अंगोछा का फंदा बनाकर लटक गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया, जिसके बाद ऊपर जाकर देखा। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा, योगेश फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मृतक के शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।