फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Angered by the occupation of the farm, an elderly man warned of self-immolation

Etah News: खेत पर कब्जे से क्षुब्ध बुजुर्ग ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 11 Feb 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Angered by the occupation of the farm, an elderly man warned of self-immolation
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव बलिदादपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने खेत पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी। रविवार को एसडीएम ने उसकी जमीन से कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान मुरारीलाल ने बताया कि मौजा पुन्हैरा में गांव के दबंग लोगों ने उसके खेत की मेड़ काटकर कब्जा कर लिया। कई शिकायती पत्र दिए जाने के बाद भी राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को समाधान दिवस में उसने पत्र दिया। कहा कि 26 फरवरी तक अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो वह मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन

एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि किसान मुरारी लाल के शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए लेखपाल व कानूनगो सहित सकरौली पुलिस की टीम बना दी गई है। किसान की भूमि से कब्जा हटाने का आदेश दिया गया है। सोमवार को मौके पर जाकर टीम द्वारा अवैध कब्जा हटवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed