{"_id":"64247c86a554f923d30e1c04","slug":"angered-by-the-fir-the-villagers-protested-at-the-powerhouse-etah-news-c-25-1-107196-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एफआईआर से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एफआईआर से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर दिया धरना
Wed, 29 Mar 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। आईटीआई विद्युत उपकेंद्र पर गांव हरसिंह मुरकटी के ग्रामीणों ने धरना दिया। आरोप है विद्युत निगम के अधिकारियों ने चेकिंग के नाम पर गलत तरीके से गांव के 40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उनके कनेक्शन हैं। जेई पर कार्रवाई की मांग की।
कौशलेंद्र ने बताया गांव में करीब 70 घर हैं। वहीं 50 लोगों के विद्युत कनेक्शन हैं। गांव में 25 मार्च को विद्युत निगम की टीम आई थी। उसने 40 घरों में बिजली चोरी बताकर मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने बताया कि जानकारी होने पर जब जेई से बात की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसी को लेकर बुधवार को यहां आकर धरना दिया है।
ग्रामीणों ने मांग रखी कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी जेई पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। भगता देवी, कुसुमा देवी, सरोज देवी, सर्वेश देवी, अवनीश, राजीव, सत्यपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रुपये लेकर कनेक्शन देने का आरोप
ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने जेई पर रुपये लेकर कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। सही से जांच करा ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की गुहार लगाई है।
विद्युत उपकेंद्र पर गांव के लोगों ने घेराव किया है, इसकी जानकारी नहीं है। मामले को पता किया जाएगा। - राजकुमार, अधीक्षण अभियंता