{"_id":"67e04af900e4499a4106339e","slug":"anger-over-ramjilal-sumans-statement-protests-across-the-district-etah-news-c-163-1-eta1002-131345-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रामजीलाल सुमन के बयान पर आक्रोश, जिले भर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रामजीलाल सुमन के बयान पर आक्रोश, जिले भर में प्रदर्शन
Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के जीटी रोड पर सपा सांसद का पुतला जलाने के दौरान क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस क
- फोटो : शहर के जीटी रोड पर सपा सांसद का पुतला जलाने के दौरान क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच होती खींचातानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। राज्यसभा में राणा सांगा पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद क्षत्रियों में सांसद रामजीलाल सुमन के विरुद्ध आक्रोश है। रविवार को जिले भर में यह आक्रोश विरोध-प्रदर्शन के रूप में देखने को मिला। जगह-जगह क्षत्रियों ने प्रतीकात्मक पुतले जलाकर आक्रोश का प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय पर अभा क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पूरा विश्व महान सेनानी राणा सांगा पर की गई टिप्पणी से आहत है। युवा जिलाध्यक्ष सुनील साेलंकी ने कहा कि सपा सांसद की इस टिप्पणी को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्हें इसका जवाब दिया जाएगा। उनको तत्काल राज्यसभा से निष्कासित किया जाए।
पंकज चौहान, क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष अखिलेश राठौर बीनू, भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर राघव, कैलाश पुंढीर, उमेश पुंढीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसौली चौराहे पर किया प्रदर्शन
जलेसर। अभा क्षत्रिय महासभा तथा अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसौली चौराहे पर जुलूस निकालकर सांसद का पुतला जलाया। पावेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर ने कहा कि सपा को ऐसे शर्मनाक कृत्य पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। तहसील अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे देशद्रोही को देश में रहने का अधिकार नहीं है। आशीष कुमार, पवन ठाकुर, आकाश गुप्ता, अजय, विशाल जोशी, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
क्षत्रिय नेताओं में आक्रोश
राजा का रामपुर। क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकत्रित होकर रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। पुतले पर चप्पलें बरसाते हुए आग लगाई। भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर ने कहा कि रामजीलाल सुमन जेहादी मानसिकता के व्यक्ति हैं। इनकी संसद की सदस्यता खत्म की जाए। संवाद
अर्थी निकालकर जताया विरोध
अवागढ़। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के नेताओं ने एटा रोड स्थित मंडी समिति से रामजीलाल सुमन के पुतले की अर्थी निकालकर नारेबाजी की। रोडवेज तिराहा पर आकर पुतले को चप्पल-जूते की माला पहनाई और आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एटा-आगरा मार्ग पर दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। किसान नेता पवन ठाकुर, शिव प्रताप सिंह अंशु, दीपक चौहान, धीरू ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, गौरव सक्सेना, बॉबी बघेल आदि मौजूद थे। संवाद