{"_id":"3ed65bf77553e2640b50cf61007caa12","slug":"anger-on-the-streets-of-candidates-descended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरा अभ्यर्थियों का गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरा अभ्यर्थियों का गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली व भ्रष्टाचार को लेकर दूसरे दिन सोमवार को भी अभ्यर्थियों का गुस्सा बरकरार नजर आया। मेहता पार्क में हुई बैठक के बाद युवाओं ने शहर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र को सौंपा। अभ्यर्थी परीक्षा निरस्त कर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। देरसायं अभ्यर्थी चंदा एकत्रित हाईकोर्ट में रिट दायर करने के लिए इलाहाबाद रवाना हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस साथ चल रही थी।
प्रदेश सरकार के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा आंखाें की किरकिरी बनती जा रही है। पुलिस भर्ती को लेकर नियमों में फेरबदल करने वाली सरकार को पहले भी अभ्यर्थियों के गुस्से का सामना करना पड़ा था और अब हाल में जारी हुई कट ऑफ लिस्ट को लेकर भी विरोध झेलना पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के करीबी जिले मैनपुरी, इटावा के अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि एटा के साथ भेदभाव किया गया, दौड़ परीक्षा प्राप्तांक, लिखित परीक्षा के प्राप्तांक विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएं, पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। देरसायं अभ्यर्थियों ने चंदा एकत्रित किया। भर्ती पर स्टे लेने के लिए इलाहाबाद रवाना हो गए। विरोध करने वालों में आकाश, चंद्रशेखर, हृदेश, अजय, अभय, नेम सिंह, धीरेंद्र सिंह, सचिन, विनोद, राहुल सहित अनेक अभ्यर्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया में आ सकती है दिक्कत
एटा। 27-28 मार्च से शुरू होने वाले शारीरिक मापदंड एवं चिकित्सीय परीक्षण को लेकर पुलिस बोर्ड लखनऊ को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया का लगातार विरोध हो रहा है।