{"_id":"5867f97e4f1c1b132ceee0ab","slug":"and-delight-the-workers-face-expulsion-after-being-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्कासन रद्द होने के बाद खिल उठे कार्यकर्ताओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्कासन रद्द होने के बाद खिल उठे कार्यकर्ताओं के चेहरे
Amar Ujala
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
निष्कासन रद्द होने के बाद खिल उठे कार्यकर्ताओं के चेहरे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में चल रहा महादंगल शनिवार को थमता नजर आया, तो कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। शनिवार सुबह तक सीएम अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के निष्कासन से गुस्साए कार्यकर्ता शाम होते-होते मिठाई बांटते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सपा में हैप्पी न्यू ईयर का उल्लास भी नजर आया।
शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा सीएम अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के निष्कासन के बाद कार्यकर्ता नाराज थे। इसे लेकर शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। साथ ही अखिलेश यादव को खासा समर्थन दिया। दोपहर को जब कार्यकर्ताओं को सीएम का निलंबन वापस होने की खबर मिली, तो सारा गुस्सा काफूर हो गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाई बांटी और ढोल नगाड़ों की धुनों पर जमकर थिरके। जिला पंचायत कार्यालय में सपा समर्थकाें ने मिष्ठान्न वितरण किया। सुनील वर्मा, दिनेश गुप्ता, सुनील मेहनी, राजेश सक्सेना, केशव मौजूद रहे। शिकोहाबाद रोड स्थित सुनहरी नगर गेट पर भी सपाइयों ने अखिलेश के समर्थन में मिठाई बांटी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
सोशल मीडिया पर सपा की रार पर चुटकलें
तीन दिन से चल रही समाजवादी पार्टी की रार सोशल मीडिया पर खूब मनोरंजन कर रही है। मुलायम, शिवपाल और अखिलेश को लेकर तमाम चुटकुलों और संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा हैै। वहीं अमर सिंह को लेकर भी कार्टून और जोक्स भेजे जा रहे हैं। हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, साइकिल पापा ने छीने, चाचा में कहां दम था। अमर सिंह साइकिल पंचर स्टोर, यहां साइकिल पंचर की जातीं हैं।