{"_id":"64ece6fdaac1d25d160275a8","slug":"anamika-in-junior-category-of-mehndi-competition-kumkum-winner-in-senior-etah-news-c-163-1-sagr1019-4488-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनामिका, सीनियर में कुमकुम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनामिका, सीनियर में कुमकुम विजेता
Mon, 28 Aug 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज में सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में अनामिका और सीनियर में कुमकुम ने प्रथम स्थान पाया।
प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग की 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं ने अलग-अलग तरह से मनमोहक मेहंदी लगाई। जूनियर वर्ग में राखी ने दूसरा व सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में भावना द्वितीय व दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता गीता देवी व अंजली राजपूत की देखरेख में हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से विद्यार्थियों में प्रतिभा का विकास होता है।
उनकी छिपी हुई प्रतिभा निकल कर आती है। इसलिए विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए। शिक्षक श्याम सिंह भदौरिया, अनुपम दुबे, यश सक्सेना, पंकज सोलंकी आदि मौजूद रहे।