फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   An inquiry committee was formed in the case of death of mother and child at Sakiet CHC.

Etah News: सकीट सीएचसी पर जच्चा-बच्चा की मौत मामले में जांच समिति बनाई

Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
An inquiry committee was formed in the case of death of mother and child at Sakiet CHC.
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
एटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। जांच आख्या आने के बाद दोषी स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर प्रसव के दौरान लापरवाही का परिजन ने आरोप लगाया है। इसको लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें डॉ. नीतू, डॉ. सर्वेश और डॉ. अनुज को शामिल किया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि दो दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर बृहस्पतिवार रात करीब 1 बजे उदयपुर निवासी विनय ने पत्नी शिवानी (25) को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। लगभग 1.30 बजे सामान्य प्रसव में मृत बच्चा हुआ। प्रसव के बाद लगातार रक्तस्राव से हालत खराब हो रही थी। इसके बावजूद करीब आधे घंटे बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूता की छुट्टी कर दी। गंभीर हालत में परिजन प्रसूता को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ला रहे थे। रात के लगभग 3 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत शिवानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed