{"_id":"6a075fbfbf945e0c970543f3","slug":"an-elderly-woman-who-came-to-withdraw-money-was-pushed-out-of-the-bank-etah-news-c-163-1-eta1013-150623-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राशि निकालने पहुंची वृद्धा धक्के देकर बैंक से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राशि निकालने पहुंची वृद्धा धक्के देकर बैंक से निकाला
Fri, 15 May 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 15 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में शुक्रवार को एक बीमार वृद्धा अपने खाते से रुपये निकालने के लिए आई। आरोप है कि प्रबंधक ने धनराशि निकालने से मना कर दिया और गार्ड से धक्का देकर बैंक से बाहर निकलवा दिया।
शुक्रवार को पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में अढापुरा निवासी वृद्धा मान्यता देवी अपने बेटी और बेटे के साथ खाते से रुपये निकालकर खाते को बंद कराने के लिए पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। यहां बैंक प्रबंधक ने उनका खाता देखा और बताया कि कई माह से खाता निष्क्रिय पड़ा था। कोई लेन-देन नहीं हुआ है।
उन्होंने वृद्धा केवाईसी कराने और दो दिन बाद आने के लिए कहा। उनकी बेटी बेटे ने बैंक प्रबंधक पर आरोप लगाया कि खाते से धनराशि निकालने की जगह सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से उन्हें धक्के मारकर बाहर निकलवा दिया गया। खाते में करीब 4 हजार रुपये थे, जिन्हें निकालकर खाता बंद कराना चाहतीं थी। बहस करने पर मैनेजर ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने वृद्धा और बेटे को समझा बुझाकर घर भेज दिया।