फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Amidst promotion of Sanskrit, only 15 students in the school here

Etah News: संस्कृत को बढ़ावे के बीच यहां विद्यालय में महज 15 छात्र

Tue, 23 Jul 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Amidst promotion of Sanskrit, only 15 students in the school here
एटा। सरकार द्वारा संस्कृत को बढ़़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए राजकीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। जिले में जीआईसी में जगह भी चिह्नित कर ली गई है। लेकिन अलीगंज रोड पर पूर्व से संचालित अशासकीय विद्यालय में छात्रों की संख्या महज 15 है।
विज्ञापन


शहर के अलीगंज रोड पर अशासकीय सहायता प्राप्त श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय संचालित है। विद्यालय वर्षों पूर्व संचालित हुआ था। उस समय यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी संस्कृत पढ़ने के लिए पहुंचे, लेकिन धीमे-धीमे संस्कृत से छात्रों ने दूरी बना ली। वहीं विद्यालय में तैनात शिक्षक भी सेवानिवृत्त हो गए। वर्तमान में यहां सिर्फ 15 छात्र पंजीकृत है। जबकि विद्यालय कक्षा 6 से 12 तक संचालित है।
विज्ञापन

पंजीकृत छात्रों में भी कम संख्या में ही प्रतिदिन विद्यालय के लिए आते हैं। बताया गया यहां दो शिक्षक वर्तमान में छात्रों को शिक्षित करने का कार्य करते हैं। इसमें एक सरकारी शिक्षक है। जबकि दूसरे को स्थानीय स्तर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed