फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ambulance

एंबुलेंस के पहिये थमे, स्वास्थ्य सेवा चरमराईं

Mon, 23 Sep 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ambulance
हड़ताल के दौरान जिला अस्पताल में कतार में खड़ी ऐंबूलेंस- अमर उजाला - फोटो : ETAH
कासगंज। वेतन बढ़ोतरी आदि की मांगों को लेकर 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के चालकों ने सोमवार को हड़ताल रखी। जिला चिकित्सालय में चालकों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। हड़ताल से सभी एंबुलेंसों के पहिये अनिश्चितकाल के लिए थम गए हैं और इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं हैं। कॉल करने पर भी एंबुलेंस चालक मरीजों को लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा संचालित है। काफी समय से इनके चालक वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग पर कोई गौर नहीं फरमा रहा था। सोमवार को सभी चालकों ने जिला अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी कर दीं और अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चालकों का कहना था कि काफी समय से उनके वेतन में बढ़ोतरी नहीं की है और न ही कोई सुविधा उन्हें दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एनआरएचएम के तहत उन्हें नौकरी पर रखा जाए। उन्हें वेतन 8 घंटे का दिया जाता है जबकि 12 घंटे काम लिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। इस दौरान एंबुलेंस चालक यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश, मीडिया प्रभारी नाहर सिंह, सुनील कुमार, राजेश कुमार, विपिन, देवेंद्र, मुनेंद्र, राधेश्याम, मानिकराम, प्रदीप उपाध्याय, तुलाराम, रामपाल आदि चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 44 एंबुलेंस हैं जिला चिकित्सालय और सीएचसी पर।
- एक एंबुलेंस है स्वास्थ्य विभाग के पास।
भटकते रहे मरीज, एंबुलेंस न मिलने से बढ़ा दर्द
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के चलते मरीजों की परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम मरीज जिला अस्पताल में ऐसे पहुंचे, जिन्होंने चिकित्सक से शिकायत दर्ज कराई कि कई बार 108 एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल की, लेकिन चालकों ने स्पष्ट मना कर दिया। किसी तरह परेशानियों के बीच अस्पताल पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को परेशानियां हुई हैं। 108 और 102 सेवा को छोड़कर मात्र एक एंबुलेंस है। मरीजों को स्वयं के खर्चे पर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी होगी।

- राजकिशोर, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल।
एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, परेशान दिखे मरीज-फोटो
एटा। सात सूत्रीय मांगों को लेकर एंबुलेंस के कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। इसके चलते अस्पताल पहुंचने के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर व देहात क्षेत्र से मरीजों को अस्पताल लाने के लिए 102, 108 और एएलएस की कुल तीन तरह की 47 एंबुलेंस निजी संस्था जीवीके, ईएमआरआई के माध्यम से संचालित हैं। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी। इसी को लेकर सोमवार को एंबुलेंस कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। इसके चलते गांव देहात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल व जिला अस्पताल से हायर सेंटर पर जाने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मरीज किराए व निजी वाहन से अस्पतालों में पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया सेंस्था उनका दोहन कर रही है। जब तक उनकी मांगें जैसे पायलट प्रोजेक्ट, समान कार्य समान वेतन, फर्जी केस टारगेट, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के साथ आठ घंटे की ड्यूटी की जाए। कर्मचारियों ने बताया जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती। तब तक वह हड़ताल पर रहेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed