{"_id":"6890ba55631a9eee4504023b","slug":"ambulance-driver-did-not-take-injured-kavadia-to-hospital-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: सड़क पर तड़पता रहा घायल कांवड़िया...एंबुलेंस चालक का नहीं पसीजा दिल, ई-रिक्शा से भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: सड़क पर तड़पता रहा घायल कांवड़िया...एंबुलेंस चालक का नहीं पसीजा दिल, ई-रिक्शा से भेजा अस्पताल
Mon, 04 Aug 2025 07:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:19 PM IST
सार
वाहन से गिरकर एक कांवड़िया घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस चालक से उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन चालक ने इंकार कर दिया। बाद में ई-रिक्शा से कांवड़िया को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
वाहन से गिरकर घायल हुआ कांवड़िया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में सावन मास के अंतिम सोमवार को कांवड़िये गंगाजल भरकर अपने गंतव्य स्थान तक शाम तक पहुंचते रहे। फिरोजाबाद का एक कांवड़िया अपने वाहन से गिरकर घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस चालक के मना करने पर उसे ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया।
रामू पुत्र सतीश (18) निवासी नगला धीर एका जिला फिरोजाबाद कांवड़ यात्रा में शामिल था। सोमवार को जल लेकर यात्रा वापस जा रही थी। रामू लोडर वाहन पर बैठा था। शहर में हाथी गेट तिराहा स्थित शिकोहाबाद रोड पर अचानक वह वाहन से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
इसी दौरान वहां से गुजरी एक सरकारी एंबुलेंस को रोका गया लेकिन एंबुलेंस चालक ने घायल कांवड़िये को ले जाने से मना कर दिया। रामू के सहयोगी और आसपास के लोगों ने उसे ई-रिक्शा में बैठाकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन
एबुलेंस प्रभारी लोकमन ने बताया कि घायल कांवड़िये के लिए एंबुलेंस ने ले जाने से मना किया है, इस आरोप की जांच की जा रही है। अगर एंबुलेंस चालक दोषी साबित होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।