{"_id":"6249b7db8ce78873b02ca9fe","slug":"alleged-husband-had-strangled-pooja-to-death-etah-news-agr5290459185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित पति ने गला घोंटकर की थी पूजा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित पति ने गला घोंटकर की थी पूजा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने करीब दो महीने पहले महिला की मौत का खुलासा किया है। उसके कथित पति ने ही गला घोंटकर हत्या की थी। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासे संबंधी जानकारी दी। बताया कि 28 जनवरी को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में छितौनी बाईपास पुल के ऊपर एक महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान पूजा उर्फ मीना उर्फ बबीता उर्फ सुमन निवासी ग्राम निनावली थाना एका जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई।
शनिवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा स्वाट टीम ने जयपाल निवासी नगरिया लुधइया थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद और अवनेश कुमार निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी को हनुमान ट्रांसपोर्ट के पास रेलवे रोड से गिरफ्तार किया। बताया कि 1 मार्च 2021 को जयपाल के मोबाइल पर पूजा ने कॉल किया और दोनों की बातचीत होने लगी। उसने बताया कि वह सुनहरी नगर शिकोहाबाद रोड एटा में रहती है। मार्च 2021 में ही जयपाल ट्रक लेकर एटा आया और जवाहरलाल नेहरु डिग्री कॉलेज के सामने पूजा से मुलाकत की।
पूजा ने बताया कि उसका कोई नहीं है और वह अस्पताल में नौकरी करती है। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में जयपाल के गांव नगरिया लुधइया में रहने लगे। 27 जनवरी 2022 को जयपाल अपने सहायक परिचालक सत्यवीर के साथ कुरावली के पास पहुंचा। इन लोगों ने मलावन थाना क्षेत्र के गांव सेंथरी से पहले बने कॉलेज के पास चाय की दुकान पर शराब पी और ट्रक रोक कर पूजा को वहां बुलाया। पूजा टैंपो से वहां पहुंच गई। जयपाल के दो साथी ट्रक में थे। पूजा को केबिन में बैठा लिया।
विज्ञापन
पूजा ने जयपा से खर्च के लिए पांच हजार रुपये मांगे। जयपाल ने मना किया तो पूजा ने उसे काफी बातें सुना दीं। शराब के नशे में जयपाल को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पूजा को मारने की योजना बना ली। ट्रक चलाकर आगे बढ़े और केबिन में ही रात करीब 9 बजे पूजा का गला दबाकर लाश बाहर फेंक दी। पूजा के मोबाइल से उसकी सिम निकालकर अपनी सिम डाल ली। एसएसपी ने बताया कि जयपाल के साथी सत्यवीर निवासी गांव कल्याणपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।