{"_id":"67defa61087c374d29049dd1","slug":"allegations-of-corruption-due-to-work-of-outsiders-in-tehsil-etah-news-c-163-1-eta1003-131311-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तहसील में बाहरी व्यक्तिंयों के कामकाज से भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तहसील में बाहरी व्यक्तिंयों के कामकाज से भ्रष्टाचार का आरोप
Sat, 22 Mar 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज तहसील कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के काम करने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि बाहरी व्यक्तियों के कामकाज से भ्रष्टाचार पनप रहा है। अधिवक्ताओं ने एडीएम वित्त को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि देर रात तक अनधिकृत लोग तहसील की पत्रावलियों को इधर से उधर करते हैं। बाहरी लोग देर रात तक अभिलेखों का मुआयना करते देखे गए हैं। इस तरह के लोग उनके ड्रेस कोड का उपयोग कर रहे हैं। लोग उनको अधिवक्ता समझ ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसमें तहसील के कर्मचारियों की मिलीभगत है। तहसील में हो रहे अनैतिक कार्यों से प्रशासन और उनकी छवि धूमिल हो रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष तिवारी, सचिव प्रमोद सक्सेना, राकेश दीक्षित, बिजेंद्र अवस्थी, अंबरीश राठौर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।