फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aligarh couple and innocent child killed, daughter injured in road accident

Etah News: सड़क हादसे में अलीगढ़ के दंपती व मासूम की मौत, पुत्री घायल

Thu, 29 Aug 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Aligarh couple and innocent child killed, daughter injured in road accident
एटा। कोतवाली देहात के कासगंज रोड स्थित गुरुकुल के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार अलीगढ़ के दंपती और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। पुत्री को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। दूसरे हादसे में थाना रिजोर क्षेत्र के भांवरपुर गांव के समीप बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसके चलते दो लोग घायल हो गए, इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव तरेंची थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ निवासी विष्णु (27) बाइक पर अपनी पत्नी शबनम (24) बेटा भूपेंद्र (1) और बेटी मानसी को ससुराल से वापस घर ले जा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर जैसे ही इनकी बाइक कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड पर गुरुकुल के सामने पहुंची एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शबनम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल भूपेंद्र, मानसी और विष्णु को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने भूपेंद्र को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मानसी और विष्णु की हालात को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में विष्णु ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। मृतका शबनम, विष्णु और उनके बेटे भूपेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकोहाबाद निवासी राजू और दीपू बाइक किसी काम से एटा आए हुए थे। यहां से लौटते समय थाना रिजोर क्षेत्र में भांवरपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिजोर पुलिस घायलों को अपनी गाड़ी से लेकर मेडिकल कॉलेज आई। यहां इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed