फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aliganj's power supply disrupted for 24 hours; residents struggle for water.

Etah News: अलीगंज की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप, पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 21 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Aliganj's power supply disrupted for 24 hours; residents struggle for water.
अलीगंज के विद्युत उपकेंद्र पर रखा ट्रांसफॉर्मर जिसमें खराबी आई थी। संवाद
अलीगंज। कस्बे में लगे 133 केवी ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से शनिवार रात करीब आठ बजे से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद है। मध्य रात्रि बाद ही इन्वर्टर डिस्चार्ज होने पर लोग रातभर गर्मी से बेहाल रहे। घनी आबादी क्षेत्र में महिलाएं-बच्चे और बुजुर्ग गर्मी में पूरी रात जागते रहे। सुबह होते ही लोग पानी के लिए भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन


मोहल्ला राधाकृष्ण में स्थित विद्युत उपकेंद्र के 133 केवी ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने पर पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। 24 घंटे होने पर भी बिजली आपूर्ति शुरु न होने पर लोग उमस भरी भीषण गर्मी में बेहाल हैं। घनी आबादी क्षेत्र में महिलाएं-बच्चे और बुजुर्गों की स्थिति गर्मी में उबलने जैसी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात अचानक आठ बजे 133 केवी ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आ गई। खराबी आने पर पूरे कस्बे की आपूर्ति बंद हो गई। रात भर परेशान रहने पर सुबह होते ही लोगों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया। भोर होते ही पूरे कस्बे में हैंडपंप की आवाज सुनाई देने लगी। कस्बे के सभी हैंडपंप पर पानी भरने को लाइन लगी हुई थी। दोपहर में धूप की तपिश बढ़ने पर लोग ठंडे पानी के लिए तरसते रहे। मध्यरात्रि के बाद इन्वर्टर डिस्चार्ज होने के साथ ही दोपहर में लोगों के मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए। फोन के डिस्चार्ज होने पर लोगों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया। 24 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरु न होने पर कस्बे की बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धरे रह गए पालिका के इंतजाम
बिजली आपूर्ति ठप होने पर नगर पालिका के पानी उपलब्ध कराने के इंतजाम धरे के धरे रह गए। बिजली नहीं होने पर नलकूप नहीं चल सके, जिससे लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
---
रातभर कवायद के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर सही नहीं हो सका
ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने पर विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। रात भर कर्मचारी ट्रांसफाॅर्मर के फॉल्ट को चेक करते रहे, लेकिन कुछ समझ में नहीं आने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। रविवार को पूरे दिन कवायद के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर सही नहीं हो सका है। 24 घंटे में ट्रिपिंग तो कई बार हुई, लेकिन पांच मिनट भी आपूर्ति नहीं मिलने से पानी का संकट बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पांच मिनट बिजली मिल जाए तो कम से कम पानी तो भर लिया जाए। मुख्यालय से टीम के पहुंचने के बाद भी देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
----
बिजली आधारित रोजगार प्रभावित, हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे बिजली मिस्त्री
पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद होने से बिजली आधारित रोजगार प्रभावित होने पर मैकेनिक परेशान हैं। रविवार को मिस्त्री हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे, बिजली न होने से कोई काम न होने पर उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

वर्जन
133 केवी ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने पर कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। रात भर कर्मचारी ट्रांसफाॅर्मर को सही करने में जुटे रहे। सुबह एटा से टीम आने पर मरम्मत कार्य जारी है, ट्रांसफाॅर्मर के सही होने पर बिजली आपूर्ति दी जाएगी। - अतर सिंह, जेई विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed