फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Alert in 12 villages bordering Kasganj district regarding dengue

Etah News: डेंगू को लेकर कासगंज जिले की सीमा के 12 गांवों में अलर्ट

Sat, 02 Sep 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Alert in 12 villages bordering Kasganj district regarding dengue
एटा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में जिले में डेंगू के अब तक 13 केस हैं। इनकी संख्या न बढ़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी और रोकथाम के प्रयासों में जुटा है। कासगंज में डेंगू के केस अधिक मिल रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कासगंज की सीमा वाले 12 गांवों में अलर्ट कर दिया है। शनिवार को बागवाला सीएचसी सहित मिरहची पीएचसी पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बैठक की। लगातार सीमावर्ती गांवों में निगरानी रखने की बात कही।
विज्ञापन

डेंगू के केस फिरोजाबाद व कासगंज में लगातार सामने आ रहे हैं। फिरोजाबाद के बाॅर्डर के गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं अब कासगंज के अल्लेपुर गांव में डेंगू के केस सामने आए हैं। इसको लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कासगंज के बाॅर्डर के गांव में विशेष निगरानी के साथ मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को बागवाला सीएचसी सहित मिरहच पीएचसी पर आशाओं के साथ सर्विलांस अधिकारी डॉ. सतीष चंद्र नागर व वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बैठक की। उन्होंने आशाओं से कहा कि गांव में अगर कोई भी व्यक्ति बुखार से पीड़ित है तो उससे तत्काल जानकारी लें कि क्या उपचार चल रहा है। रिपोर्ट में क्या आया, इसकी जानकारी दें, जिससे उस व्यक्ति की जांच और उपचार कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed