फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aleegadh kee teem taikvaando mein banee chaimpiyan

अलीगढ़ की टीम ताइक्वांडो में बनी चैंपियन

Wed, 30 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
aleegadh kee teem taikvaando mein banee chaimpiyan
इंटर स्कूल जोनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माउंट लिट्रा जी स्कूल और डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, अलीगढ़ की तीन दिवसीय द्वितीय इंटर स्कूल जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। अलीगढ़ की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन

एएसपी हरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती। जो मेहनत करेगा उसका फल उसे जरुर मिलेगा। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यूपीटीए इरफान रहम अली ने कहा कि चौंपियनशिप क्षेत्रीय स्तर की है। अतिथि भूषण आरएसडी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं अन्य क्रियाओं को सम्मिलित करना जरूरी है। प्रबंधक दीपक गुप्ता ने बताया कि स्पर्धा में कुल 24 स्कूलों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर विजडम पब्लिक स्कूल अलीगढ़, द्वितीय स्थान माउंट लिट्रा जी स्कूल कासगंज और तृतीय स्थान पर रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल अलीगढ़ रहा। विजेताओं को अतिथियों ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सब रजिस्ट्रार राकेश चंद्र, गेम्स टीचर प्रवीण जादोन, भुवनेश शर्मा सेक्रेटरी, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed