फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Alcohol smugglers firing on the police, the injured soldier

शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल

Sat, 28 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 28 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Alcohol smugglers firing on the police, the injured soldier
शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुखबिर की सूचना पर शराब तस्करों की घेराबंदी करने पहुंची कोतवाली पुलिस पर शराब तस्करों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध शराब से भरी बोलेरो समेत एक तस्कर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी मौके से भाग निकले। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर शराब तस्करों की घेराबंदी जलेसर एवं शकरोली पुलिस ने फीरोजाबाद रोड तिराहे के आसपास की। पुलिस ने जैसे ही शराब तस्करों की बोलेरो को फीरोजाबाद रोड तिराहे पर रोकने का प्रयास किया। तभी शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान कांस्टेबल नवनीत शर्मा के बायें हाथ की हथेली में गोली लगने से वह घायल हो गया। एसआई, कांस्टेबल ने शराब तस्करों का पीछा कर अवैध शराब से भरी बोलेरो के साथ विश्वीपुर निवासी तस्कर गौरव को तमंचे के साथ दबोच लिया। जबकि तीन तस्कर भागने में सफल रहे। घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में तस्कर गौरव ने साथियों के नाम मुकेश पुत्र तहसीलदार निवासी विशभनीपुर, पटवारी पुत्र नामालूम निवासी नगनस शीरासम, बंटू नगला मीरा बताया है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी अजय शंकर राय का कहना है कि पुलिस टीम ने जान दांव पर लगाकर एक तस्कर को अवैध शराब और तमंचा और बोलेरो कार के साथ पकड़ा है। टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed