फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aid amount sent to beneficiaries account

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 30 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई सहायता राशि

Thu, 22 Jul 2021 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Aid amount sent to beneficiaries account
एटा। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंकित अग्रवाल, सदर विधायक विपिन डेविड वर्मा व जलेसर विधायक संजीव दिवाकर की मौजूदगी में 30 लाभार्थी बच्चों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र दिए गए। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी से किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य व देखभाल के लिए यह योजना प्रदेश सरकार ने संचालित की है। इसमें 18 वर्ष की उम्र तक के ऐसे सभी बच्चों व किशोरों को शामिल किया गया है जिन्होंने आय अर्जित करने वाले माता या पिता को कोविड महामारी के कारण खो दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही निराश्रित बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए बाल देखरेख करने वाली सरकारी संस्थाओं में आवास, चल-अचल संपत्तियों की कानूनी सुरक्षा, बेटियों के विवाह के लिए एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, व्यवसायिक शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों के लिए लैपटॉप, टेबलेट इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर व जलेसर विधायक तथा सीडीओ अवधेश कुमार बाजपेयी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed