फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ahilyaabaee holakar kee jayantee dhoomadhaam se manaee

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई

Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
ahilyaabaee holakar kee jayantee dhoomadhaam se manaee
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मंगलवार को जनता इंटर कालेज कैल्ठा में मनाई गई। मुख्य अतिथि सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने अहिल्याबाई की जैथरा और अलीगंज में मूर्ति स्थापना की घोषणा करते हुए समाज के लोगों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 291वें जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें याद करते हुए लोगाें से उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सपा विधायक ने रामेश्वर सिंह यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का इतिहास काफी पुराना है। उनके इतिहास को लोगों ने दबा रखा था, लेकिन आज समाज के लोग उनके इतिहास को पूरे समाज में पहुंचाने का काम कर रहे है। उनके बलिदान को पूरा देश भुला नहीं सकता। लोकमाता के वंशज ने हमेशा ही धर्म का साथ दिया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पिछड़े वर्ग के पूर्वजों का इतिहास को छिपाया गया है, लेकिन अब लोग जागरूक हो गए हैं और पूर्वजों का इतिहास पूरे देश में उजागर करने में जुटते हुए सम्मान दिलाने का काम कर रहे हैं। लोकमाता अहिल्याबाई ने जिस तरह से समाज सेवा की उससे पूरा देश आज भी उन्हें याद कर हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया है। उपेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, नेमसिंह पाल, संतोष पाल, रक्षपाल सिंह, रामदास पाल, अतरसिंह पाल, बालक रामपाल, रामनाथ यादव, ओमपाल सिंह यादव, सुभाष शाक्य, राजेश गुप्ता, रामब्रेश यादव, नरेशपाल, उदयवीर सिंह पाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता रामेंद्र सिंह पाल और संचालन जयवीर सिंह पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed