फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agra woman Kanwadiya dies due to truck collision

Etah News: ट्रक की टक्कर से आगरा की महिला कांवड़िया की मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Agra woman Kanwadiya dies due to truck collision
मृतका संगीता का फाइल फोटो - फोटो : मृतका संगीता का फाइल फोटो
जलेसर (एटा)। नगर के बाईपास रोड पर सोरों लहरा घाट से जल भरकर जा रही महिला कांवड़िया की ट्रक से टक्कर हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कांवड़िये आक्रोशित हो गए। पुलिस ने पहुंचकर उनको शांत किया।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित गोयल सिटी हॉस्पिटल के पास मंगलवार सुबह यह दुर्घटना हुई।
राजवीर निवासी ग्राम सेवला, आगरा अपनी 25 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के साथ कांवड़ ले जा रहे थे। रास्ते में पति को कांवड़ देकर संगीता टॉयलेट के लिए रुकी। इस दौरान राजवीर सिंह कुछ आगे निकल गया। जब संगीता कांवड़ लेने के लिए आगे बढ़ी, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी और उसके ऊपर से गुजरता हुआ वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों में गुस्सा देखने को मिला। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कैंप भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद इस हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार राघव ने बताया कि ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed