फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Age relaxation should be given to poor students of general category

Etah News: सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को दी जाए आयु में छूट

Sat, 29 Jul 2023 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 29 Jul 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Age relaxation should be given to poor students of general category
करणी सेना ने ज्ञापन के जरिए केंद्र व राज्य सरकारी की नौकरियों को लेकर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। केंद्र एवं राज्य की सरकारी नौकरियों में गरीब-कमजोर सामान्य वर्ग के युवाओं को आयु में छूट की मांग करणी सेना ने उठाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष विमल राठौर ने विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और तहसीलदार राकेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि एससी-एसटी, ओबीसी के अभ्यर्थियों को प्रदेश एवं केंद्र में निकली विभिन्न सरकारी भर्तियों में आयु सीमा में लगभग 5 वर्ष की छूट दी जाती है। उसी की तरह आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के युवाओं को भी 5 वर्ष की छूट दी जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा आश्रित अंकों में 5 प्रतिशत, विभिन्न परीक्षाओं की फीस में भी छूट की मांग रखी। कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती निकाली गई है, जिसमें एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा 18 से 27 निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 22 ही रखी गई है। यह सामान्य वर्ग के साथ धोखा है। उनकी आयु सीमा 25 से 26 वर्ष निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने उनको सामान्य वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। अर्जुन सिंह राठौर, भानु प्रताप सिंह राठौर, अभिषेक तोमर, विक्रम राठौर, अनूप, राजा राठौर, अजय सिंह, नवीन तोमर, अमित सिंह, करण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed