{"_id":"679e3aa67af28e3f1d021a88","slug":"after-the-relationship-was-fixed-the-demand-for-additional-dowry-broke-the-marriage-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दुल्हन के तोड़े ख्वाब...धूमधाम से हुई सगाई, फिर लड़के वालों ने की ऐसी मांग; सन्न रह गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुल्हन के तोड़े ख्वाब...धूमधाम से हुई सगाई, फिर लड़के वालों ने की ऐसी मांग; सन्न रह गया परिवार
Sat, 01 Feb 2025 08:49 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:49 PM IST
सार
युवती के घर वालों का आरोप है कि मामले को लेकर पंचायत हुई। इसमें लड़के वालों ने युवती के पिता को धमकी देते हुए जान से मारने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना निधौली कला में शिवानी निवासी लालपुर ने अजय कुमार उर्फ कल्ला निवासी पैसई थाना खंदोली जिला आगरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि विवाह तय होने के बाद दहेज में स्कॉर्पियो नहीं दी तो कहा कि हम प्रधान और जमींदार हैं, गाड़ी नहीं मिलेगी तो समाज में बदनामी होगी। इसके बाद घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए शादी तोड़ दी।
शिवानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिता शिशुपाल ने उसका विवाह अजय कुमार उर्फ कल्ला के साथ 5 अक्तूबर 2024 को तय किया था। उस समय दहेज में 14 लाख रुपये देने की बात हुई थी। जिसके बाद दो दिसंबर को गोद भराई की रस्म अदा की गई। 11 दिसंबर को दोनों परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार शामिल हुए और धूमधाम से सगाई हुई।
इस दौरान पिता ने अजय कुमार को एक सोने की जंजीर और एक अंगूठी के साथ ही परिवार को 40 हजार रुपये देते हुए आदर सत्कार किया। कुछ समय बाद ही यह लोग गाड़ी खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पिता ने कहा हमारे पास नहीं है लेकिन, ज्यादा दबाव बनाया तो घर पर रखा हुआ सोना गिरवी रखने के बाद 22 दिसंबर को पिता ने पांच लाख रुपये नकद इन लोगों को दिए।
विज्ञापन
2 जनवरी को अजय कुमार, अंकित यादव, राजेश कुमार, जयपाल सिंह और रजनी देवी आदि कस्बा निधौली कलां आए। पिता को बुलाकर अतिरिक्त दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ ही अलग से दावत की मांग करने लगे। पिता ने मना किया तो राजेश कुमार ने कहा कि हम प्रधान और जमींदार हैं। यदि, स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं मिलेगी तो समाज में हमारी बड़ी बदनामी होगी। यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया।
10 जनवरी को पिता ने उन लोगों को बुलाकर पंचायत की और कहा के अगर आप अतिरिक्त दहेज के बिना शादी नहीं कर रहे हैं तो हमारे गहने और पांच लाख रुपये वापस कर दो। यह सुनते ही लोगों ने गुस्से में आकर गालियां देते हुए पिता को जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।