फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the rain, the city was full of waterlogging and mud

बारिश के बाद शहर में जलभराव व कींचड़ की भरमार

Sun, 24 Jul 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
After the rain, the city was full of waterlogging and mud
इस्लाम नगर में भरा बारिश का पानी । - फोटो : ETAH
एटा। शनिवार को बारिश से शहर के तमाम मोहल्लों में जलभराव हो गया। शहर के सात मोहल्ले ऐसे हैं जहां बारिश थमने के 24 घंटे बाद भी जलभराव की स्थिति रही। मोहल्ला इस्लाम नगर, नगला पोता, अवंतीबाई नगर, न्यू संजय नगर, बनगांव, किदवई नगर सहित निधौली रोड पर 24 घंटे बाद भी बारिश का पानी भरा रहा। जलभराव और बच्चों के गंदे पानी में गिरने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तब नगर पालिका का प्रशासन हरकत में आया। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए उपकरण लगाए गए, लेकिन उपकरण कम पड़ गए। गंदा पानी भरने की वजह से लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मुस्लिम बहुल मोहल्ले इस्लाम नगर में बरसात के मौसम में हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बारिश होने के बाद से यहां पर एक माह तक पानी नहीं निकलता है। गली में 24 घंटे पानी भरा रहता है। कई लोगों द्वारा नगर पालिका से शिकायत भी की लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगला पोता स्थित नई ईदगाह के सामने वाली गली का नाम अब लोगों ने यहां पर पानी वाली गली रख दिया है। यहां पर पूरे साल पानी गली में भरा रहता है। जहां से लोगों को निकलने की आदत हो गई है। नगर पालिका में भी इसको लेकर शिकायत की लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ। लोग गंदे पानी से या फिर दूसरी गली से घूमकर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड से जाने वाले अवंतीबाई नगर मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले कई साल से यहां पर जलभराव की समस्या है। वर्तमान में भी यहां पर गंदा पानी भरने की वजह से लोग निकलना बंद कर दिया है। यहां के रहने वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है।

शहर के निधौली रोड पर सीवर लाइन खुदाई का काम चल रहा है जिसकी वजह से यहां पर कीचड़ की स्थिति बन गई है। दोपहिया वाहन फिसलते नजर आ रहे हैं। वहीं सड़क की मरम्मत नहीं होने की वजह से वाहन भी फंसते नजर आते हैं।
शहर के इलाकों में जलभराव की स्थिति संज्ञान में नहीं है। वहां पर निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- रामनयन, प्रभारी ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed