फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the death of the youth in a road accident, the agitated people blocked the road

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशितों ने लगाया जाम

Thu, 15 Sep 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेजग्रामीणों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की।एक ट्रक फिरोजाबाद की तरफ जाते हुए दिखा, लेकिन उसके नंबर साफ नजर नहीं आ रहे थे।

विज्ञापन
After the death of the youth in a road accident, the agitated people blocked the road

विस्तार

जलेसर। जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। एसडीएम ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव मुसियार निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार बृहस्पतिवार को बाइक से किसी कार्य से सिकंदराराऊ जा रहे थे। वह थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई के पास पहुंच थे कि दोपहर 1.15 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। दुघर्टना की सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब 1.30 बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राम नयन ने उन्हें समझाया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानी। कहना था कि दुघर्टना करने वाले ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाए। वहीं मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में एसडीएम ने किसान दुघर्टना बीमा दिलाने और ट्रक चालक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण माने और शाम करीब 5.30 बजे जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
ग्रामीणों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की। एक ट्रक फिरोजाबाद की तरफ जाते हुए दिखा, लेकिन उसके नंबर साफ नजर नहीं आ रहे थे।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। उनकी मांग थी कि मुआवजा दिलाया जाए और ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाए। उनको समझाकर जाम को खुलवाया गया। परिजनों को किसान दुघर्टना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। - रामनयन, एडीएम जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed