{"_id":"63f5015877f193058b08bc89","slug":"after-having-an-argument-with-her-brother-the-teenager-hanged-herself-etah-news-c-25-1-69102-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाई से कहासुनी होने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाई से कहासुनी होने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 21 Feb 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित गांव चुरथरा निवासी रामपाल सिंह की पुत्री शालू (14) ने सोमवार की देर शाम घर पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि भाई से कहासुनी हो गई थी। इस पर दोनों को डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली।
थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि किशोरी के खुदकुशी करने की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांव उद्दैतपुर निवासी राजू ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।