{"_id":"6a29a2282a6f0366980c34bb","slug":"after-beating-the-young-man-he-was-thrown-into-a-drain-in-an-unconscious-state-etah-news-c-163-1-eta1003-151779-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: युवक को पीटने के बाद अचेतावस्था में नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: युवक को पीटने के बाद अचेतावस्था में नाले में फेंका
Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। गांव मसूदपुर में चार युवकों ने लाठी-डंडों से हमलाकर युवक को अधमरा कर दिया। हमले में अचेत हुए युवक को आरोपी नाले में फेंककर भाग गए। पीड़ित युवक के भाई आसिफ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आसिफ ने पुलिस को बताया गांव के तारिक, आरिफ, इफराक, रमजानी सोमवार शाम को चचेरे भाई आमिर को घर से बुलाकर ले गए। पड़ोस के पिलखतरा गांव के पास चारों ने आमिर को लाठी-डंडों से पीटा। आमिर के अचेत होने पर हमलावर उसे नाले फेंककर भाग गए। देर शाम तक नहीं लौटन पर तलाश की गई। इसके बाद नाले से निकालकर पीड़ित को अचेतावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी संजय राघव ने कहा आमिर के शरीर में गंभीर चोटें हैं। प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।