{"_id":"66fd98eaf3b13434d10f5df6","slug":"after-argument-with-mother-in-law-daughter-in-law-drank-all-out-died-etah-news-c-163-1-eta1001-123758-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सास से कहासुनी होने के बाद बहू ने पिया ऑलआउट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सास से कहासुनी होने के बाद बहू ने पिया ऑलआउट, मौत
Thu, 03 Oct 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में महिला ने सास से कहासुनी होने पर ऑलआउट लिक्विड पी लिया। गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
गांव नीम की सराय निवासी विक्रम पचौरी ने बताया कि मंगलवार को पत्नी सुषमा पचौरी की किसी बात को लेकर मां से कहासुनी हो गई। मैं खेत से काम करके घर पर आया तो देखा पत्नी को उल्टियां हो रही हैं। पता करने पर जानकारी मिली की मां से कुछ अनबन होने के बाद पत्नी ने ऑलआउट लिक्विड पी लिया है। उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचे। चिकित्सक ने हालात को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान ही सुषमा की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
धन्नालाल बाग हाथरस निवासी कमल शर्मा ने बताया कि बहन की मौत के बाद हम लोगों ने जानकारी की। तो मालूम पड़ा कि आपसी मामूली कहासुनी के बाद बहन ने ऑलआउट पी लिया था। इसके बाद हमने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। थाना प्रभारी सुधीर राघव का कहना है कि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।