फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Affiliate Association handed a memorandum to the DM

सभासद संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 27 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
 Affiliate Association handed a memorandum to the DM
अग्निकांड में दो बच्चों की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस द्वारा सभासद विट्टू पचौरी को नामजद करने को लेकर सभासद संघ में आक्रोश है। शुक्रवार को संपन्न बैठक में संघ पदाधिकारियों ने युवा सभासद को झूठा फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सभासदों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से हुई वीभत्स घटना पर परिवारीजनों एवं लोगों में आक्रोश था। वार्ड की घटना होने के चलते सभासद दिलीप पचौरी वहां मौजूद थे। ऐसे में पुलिस द्वारा साजिशन फंसाया जा रहा है। जो गलत है। सभासद संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निर्दोषों के विरुद्ध की गई प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में असलम, विजय पचौरी, सर्वेश राजपूत, सुशील कुमार गुप्ता, सुजीत देव वार्ष्णेय, विवेक जैन, साजिद अली, आमोद दुबे, विवेक गौतम, पीजी गुप्ता, राजवीर सिंह, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, विजेंद्र गुप्ता आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


वहीं विश्व हिंदू महासंघ ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सभासद एवं संगठन जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी को झूठा फंसाए जाने की निंदा करते हुए कार्रवाई वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed