{"_id":"6918e4cc2c36198cd101e836","slug":"advocates-submitted-a-memorandum-on-the-irregularities-in-the-tehsil-etah-news-c-163-1-sagr1016-141980-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तहसील की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तहसील की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
Sun, 16 Nov 2025 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
तहसील अलीगंज में एडीएम राजस्व लालता प्रसाद को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
अलीगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडीएम लालता प्रसाद शाक्य को ज्ञापन सौंपा। तहसील में अव्यवस्थाओं, लंबित कार्यों और कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए समस्याओं के समाधान की मांग रखी।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि दाखिल-खारिज की पत्रावलियों में आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बावजूद कई मामलों में पत्रावलियाें निरस्त कर दी जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील रिकॉर्ड कक्ष में पहुंच चुकी कई पत्रावलियां महीनों लंबित रहती हैं। बार एसोसिएशन ने यह मुद्दा भी उठाया कि तहसील के अनेक पटलों पर वर्षों से एक ही कर्मचारी तैनात हैं। कुछ स्थानों पर 10 वर्ष से भी अधिक समय से तैनाती जारी है, जिससे पक्षपात और अनियमितता की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।
अधिवक्ताओं ने मांग रखी कि तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए और रिक्त नायब तहसीलदार के पद को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। अधिवक्ताओं का कहना था कि कुछ कर्मचारी बिना किसी ठोस कारण के पत्रावलियों को रोककर विलंब कराते हैं। इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी, सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना, बृजेश शाक्य, शैलेंद्र चौहान, राकेश दीक्षित, नरेंद्र सोलंकी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।