फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   adjective opposing vb-ji ramji

Etah News: वीबी-जी रामजी का विरोध कर सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Dec 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
adjective opposing vb-ji ramji
कलेक्ट्रेट पर एएसडीएम राजकुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपते भाकपा के कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
एटा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एएसडीएम राजकुमार मौर्य को सौंपा। वीबी-जी रामजी कानून का विरोध जताया। माकपा जिला सचिव राजा राम यादव ने कहा कि यह कानून मजदूर हितों के विपरीत है और इससे गरीबों का नुकसान होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है जबकि यह देश के ग्रामीण श्रमिकों की जीवनरेखा है। पार्टी ने मनरेगा कानून को फिर से पुरानी शर्तों के साथ लागू करने, बंद कार्यों की बहाली करने और ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में 200 दिन रोजगार देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके साथ ही मजदूरी बढ़ाकर 600 प्रतिदिन करने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहें और श्रमिक विरोधी नीतियां वापस लो जैसे नारे लगाए। इस दौरान महिला विंग की नेत्री मीरा देवी एडवोकेट, शिवाजी राजकिशोर राजपूत, राजवीर सिंह, सुरेश चंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed