फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   adar MLA adopts Sakit and Bagwala Health Center

सदर विधायक ने गोद लिए सकीट और बागवाला स्वास्थ्य केंद्र

Mon, 31 May 2021 10:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
adar MLA adopts Sakit and Bagwala Health Center
एटा। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने मुख्यमंत्री के आह्वान पर सकीट पीएचसी और बागवाला सीएचसी को गोद लिया है। इनमें चिकित्सा व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर कराने के लिए योजना तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया अस्पतालों को जरूरत के मुताबिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं जलेसर विधायक ने जलेसर सीएचसी को गोद लिया है। उन्होंने कहा यहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य सेवाओं को पहले से ही मजबूत बनाने के निर्देश दे रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने विधायकों को सीएचसी व पीएचसी गोद लेने को कहा है। इस पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने पहल करते हुए बागवाला सीएचसी व सकीट पीएचसी का निरीक्षण कर दोनों को गोद लिया है। उन्होंने बताया दोनों सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए चिकित्सकों से बात की है। जरूरत के मुताबिक सभी संसाधनों को केंद्रों पर उपलब्ध कराएंगे। जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि जलेसर सीएचसी का बीते दिनों निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा था। कुछ खामियां मिलीं उनको दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed