फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   AD Basic found clerk absent on BRC

Etah News: एडी बेसिक को बीआरसी पर लिपिक मिला अनुपस्थित

Sat, 06 Jul 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
AD Basic found clerk absent on BRC
एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र में शनिवार को एडी बेसिक कृपा शंकर वर्मा व्यवस्थाओं को देखने के लिए विद्यालयों में पहुंचे। अलीगंज बीआरसी का भी निरीक्षण किया। वहां उन्हें एक लिपिक अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन


एडी बेसिक सबसे पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। यहां छात्राओं की उपस्थिति संख्या को देखा। वार्डन से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कैला, प्राथमिक विद्यालय रामनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर, प्राथमिक विद्यालय असदपुर का निरीक्षण किया। एक-दो विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थी कम मिले। इस पर विद्यार्थियों की उपस्थित बढ़ाने पर जो दिया। साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक करने की बात कही। संचारी रोग अभियान के तहत सभी स्कूली बच्चों को जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान चलाकर अधिक संख्या में पौधे लगाने की बात कही। कहा रोपण ही न करें, पौधों की देखभाल भी करें। निर्देश दिए कि विद्यालयों में मिड डे मील की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए मानक के अनुसार छात्र और छात्राओं में इसे वितरित किया जाए। इसके बाद वह बीआरसी पर पहुंचे। यहां उपस्थित पंजिका को देखा। इस दौरान एक लिपिक अनुपस्थित मिला। खंड शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि लिपिक के पास दो ब्लॉक का चार्ज है। इसके बाद वह जैथरा बीआरसी पर पहुंचे। यहां संचारी रोग अभियान आदि को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed