फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Action stalled, illegal hoardings placed on poles everywhere

Etah News: कार्रवाई ठप, जगह-जगह बल्लियों पर लगे अवैध होर्डिंग

Mon, 01 Dec 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 01 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Action stalled, illegal hoardings placed on poles everywhere
शहर के जीटी रोड पर सड़क किनारे ब​ल्लियों पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद
एटा। शहर की मुख्य सड़कों सहित अन्य मार्ग भी तमाम होर्डिंगों से पटे हुए हैं। 250 से अधिक स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें से 121 स्थल ही पालिका से अधिकृत हैं। पालिका क्षेत्र में बिना अनुमति लगाए जा रहे इन होर्डिंग पर न तो रोक लग पा रही है और न ही जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से हर वर्ष शहरी क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए ठेका किया जाता है। शहर में केवल 121 स्थानों पर अधिकृत एजेंसियां विज्ञापन सामग्री लगा सकती हैं। इनसे अलग 100 से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगा लिए गए हैं। राजनीतिक पार्टियों से लेकर विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों तक के व्यावसायिक प्रचार के होर्डिंग लगे हुए हैं। पालिका की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अवैध होर्डिंग लगाने वाले प्रिंटर और ठेकेदारों से अब तक कोई वसूली नहीं की गई।
विज्ञापन

कई प्रिंटर पालिका को निर्धारित शुल्क दिए बिना ही ग्राहकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं जिससे पालिका के राजस्व को भी लगातार नुकसान पहुंच रहा है। पालिका की ढिलाई से शहर का सौंदर्य भी प्रभावित हो रहा है। पालिका द्वारा बनाए गए विज्ञापन प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि होर्डिंगों की जानकारी नहीं है अभी एसआईआर के कार्य में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कहीं अवैध रूप से होर्डिंग लगाए गए हैं तो चिह्नित कराकर उन्हें हटवाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। -सतीश कुमार, प्रभारी ईओ व एएसडीएम

शहर के जीटी रोड पर सड़क किनारे बल्लियों पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

शहर के जीटी रोड पर सड़क किनारे बल्लियों पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed