फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   action

व्हाट्सएप ग्रुप से चेकिंग की जानकारी देने पर परिचालक बर्खास्त

Sun, 18 Oct 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
action
एटा। व्हाट्सएप ग्रुप पर चेकिंग टीम की जानकारी शेयर कर डिपो में राजस्व चोरी का खेल चल रहा था। जांच में डिपो का संविदा परिचालक पकड़ में आ गया, उसकी संविदा भी समाप्त कर दी गई। वहीं ड्यूटी स्लिप छोड़कर गए एक अन्य परिचालक की भी संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि आरएम अलीगढ़ को एआरएम आगरा से जानकारी मिली कि परिचालकों द्वारा मोबाइल पर व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर रोड पर चेकिंग टीम की जानकारी अन्य परिचालकों को दी जाती थी। जांच में पता चला कि राधिका शरणम नाम से व्हाट्सएप पर परिचालकों द्वारा ग्रुप बनाया गया है। इसमें कई परिचालक जुड़े हैं, जो व्हाट्सएप ग्रुप का दुरुपयोग निगम की आय गिराने में कर रहे हैं। यहां परिचालकों द्वारा टीम की चेकिंग की सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य परिचालकों को दी जा रही है। आरएम ने आगरा एआरएम से जांच कराई, जिसमें 8859865773 मोबाइल नंबर संविदा कर्मी परिचालक संदीप का मिला।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर उसकी संविदा समाप्त कर दी गई। वहीं एक अन्य परिचालक सोनू ड्यूटी स्लिप छोड़कर चला गया था। उसकी संविदा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया परिचालक सोनू द्वारा मई से सितंबर तक किसी भी माह में 22 दिन की ड्यूटी पूरी नहीं की गई। जबकि संविदा कर्मी परिचालक के लिए माह में 22 दिन ड्यूटी करना अनिर्वाय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed