फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ACMO sealed pathology, took records from ultrasound

Etah News: एसीएमओ ने पैथोलॉजी को किया सील, अल्ट्रासाउंड से लिए अभिलेख

Mon, 11 Sep 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
ACMO sealed pathology, took records from ultrasound
एटा। सोमवार की शाम एसीएमओ अपनी टीम के साथ अलीगंज जा पहुंचे। उन्होंने अपंजीकृत पैथोलॉजी को सील किया। वहीं साईं अल्ट्रासाउंड की पड़ताल कर अभिलेखों को देखा। इस दौरान अभिलेखों को जब्त किया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया अलीगंज कस्बा में साई अल्ट्रासाउंड सेंटर ने नाम से एक सेंटर संचालित हैं। कस्बा निवासी एक बच्ची को परिजन पेट दर्द पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लेकर गए थे। आरोप है कि सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के दौरान गलत जानकारी दी गई कि बच्ची के पेट में पथरी है। इस पर परिजन पथरी का इलाज कराते रहे। बाद में परिजन ने फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में फरीदी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बच्ची का अल्ट्रासाउंड कराया। जहां इन्फेक्शन होने की बात बताई गई। परिजन बच्ची को उपचार के लिए दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

इसी के चलते सोमवार की शाम को एसीएमओ डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश सहित टीम के साथ पड़ताल करने पहुंचे। इस दौरान अल्ट्रासाउंड पर अभिलेखों की पड़ताल की। एसीएमओ ने बताया सेंटर पंजीकृत है। अभिलेखेां को जब्त किया गया है। वहीं संचालक व चिकित्सक को मंगलवार को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कस्बा में ही सराय अगहत रोड पर संचालित शिवनाथ पैथोलॉजी को सील किया है। संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। कहा कि पैथोलॉजी अपंजीकृत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed