फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of threatening the children, the family members expressed anger by reaching the school

Etah News: बच्चों को धमकाने का आरोप, परिजन ने विद्यालय पहुंचकर जताया रोष

Fri, 18 Aug 2023 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening the children, the family members expressed anger by reaching the school
राजा का रामपुर। कस्बे के आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज में तिलक-कलावा को लेकर बच्चों को टोकने का मामला शुक्रवार को भी जारी रहा। विद्यालय पहुंचे कई बच्चों के परिजन ने रोष जताया। आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद शिक्षकों की ओर से धमकाया जा रहा है। उधर, इस मामले में जांच करने के लिए शुक्रवार को एसडीएम, सीओ और डीआईओएस पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रों के परिजन ने प्रधानाचार्य के ऊपर छात्रों को धमकाने का आरोप लगाया। इसे लेकर हंगामा काटा। पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर को इस मामले की जानकारी दी। उनका कहना था कि स्कूल में शैक्षिक सेवाओं में कार्यरत अध्यापकों ने धमकाया और बोले कि जो बात अधिकारी लोग बोलें उस पर हां कर देना। बाद में प्रधानाचार्य मनोज कुमार की मौजूदगी में छात्रों और प्रधानाचार्य के बीच बात हुई। छात्र शिक्षक पर कार्रवाई को लेकर अड़े रहे। शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम अलीगंज वेदप्रिय आर्य, सीओ सुधांशु शेखर और डीआईओएस चंद्रकेश सिंह विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय के अभिलेखों सहित छात्र-छात्राओं से विद्यालय में हुई घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


इस दौरान कक्षा 6, 7, 8 के छात्रों की छुट्टी करा दी गई। जबकि 9, 10, 11 व 12 के छात्रों को रोक लिया गया। डेढ़ घंटे तक पूछताछ और जांच प्रक्रिया चली। बता दें कि बृहस्पतिवार को छात्राें व उनके परिजन ने पहले विद्यालय में हंगामा किया। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। इसमें विद्यालय के एक शिक्षक व प्रधानाचार्य पर तिलक, कलावा, हर-हर महादेव और जय श्रीराम बोलने पर टोकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
छात्रों के बाद रसोइया का भी वीडियो वायरल
छात्रों के बाद इसी विद्यालय की एक रसोइया का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह बता रही है कि कई बार मुझसे भी राधे-राधे बोलने से मना किया गया। मैंने नौकरी के बारे में सोचकर मजबूरी में कभी इसका विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed