फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accused of human trafficking Iqbal used to cut hair in Etah and abducted two Hindu girls from here

मानव तस्करी प्रकरण: गांव में बाल काटता था इकबाल, दो हिंदू युवतियों को भगा ले गया था, छिपकर रहता था परिवार

Mon, 09 Jan 2023 07:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 07:22 PM IST
सार

एटा जिले का निवासी इकबाल बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसने दो हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और भगा ले गया था। मामले में युवती को परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। इस पर उसे सजा हुई और जेल भी गया। तीन दिन पहले कानपुर पुलिस ने उसे मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
accused of human trafficking Iqbal used to cut hair in Etah and abducted two Hindu girls from here
मानव तस्करी के आरोपी इकबाल का घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया मानव तस्करी गिरोह का सदस्य इकबाल मूलतः एटा जिले का रहने वाला है। वह यहां नयागांव थाना क्षेत्र के सराय अगहत गांव का निवासी है। वह अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का है। इनका खानदानी पेशा नाई का काम करना है। इसकी दुकान चांदनी बाग में है। 
विज्ञापन

भतीजी की शादी से पहले गिरफ्तार

सोमवार को इकबाल के बड़े भाई की बेटी की शादी होनी थी। अभी तीन दिन पहले ही इकबाल के मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होने से मामला हाइलाइट था। पुलिस दबिश देकर इकबाल और उसकी पत्नी चांदनी उर्फ पूजा को गिरफ्तार कर ले गई। परिवार इसे लेकर सहमा हुआ और आशंकित था। हालांकि इन आशंकाओं के बीच सोमवार को तय समय पर उसकी भतीजी के निकाह की रस्में कराई गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बाया कि इसका एक भाई किसी दूसरे शहर में जाकर बस गया है। तीन यहां स्थायी रूप से रहते हैं। पहले इकबाल भी यहां हेयर कटिंग, शेविंग आदि का काम करता था। पड़ोस के लोगों ने बताया कि 2012 में इकबाल एक पड़ोसी गांव की हिंदू युवती को भगाकर ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत के बाद वह बाहर रहने लगा

मामले में इकबाल सहित अन्य परिजनों के नाम एफआईआर लिखी गई थी। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश देती थी। इस पर पूरा परिवार छिपकर रह रहा था। बाद में युवती को बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जमानत पर आने के बाद वह बाहर कहीं रहने लगा। 


वर्ष 2015-16 में इकबाल फिर कासगंज की एक हिंदू युवती को भगाकर ले गया। उससे शादी कर ली। पड़ोसियों के मुताबिक इकबाल झगड़ालू स्वभाव का व्यक्ति है। वह उल्टे-सीधे कामों में संलिप्त रहता था। हालांकि पिछले कई साल से उसका गांव में आना-जाना बहुत कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed