{"_id":"67e14ca4b6e659a595091291","slug":"accused-of-demanding-ten-lakh-rupees-after-court-marriage-report-filed-etah-news-c-163-1-eta1003-131384-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोर्ट मैरिज के बाद दस लाख रुपये मांगने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोर्ट मैरिज के बाद दस लाख रुपये मांगने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 24 Mar 2025 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 24 Mar 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
हरदोई के ध्यानार्थ
पिटाई किए जाने पर पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज(एटा)। कोर्ट मैरिज के बाद दस लाख रुपये की मांग किए जाने पर एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दी तहरीर में महिला ने पति के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज हो सकी है।
हरदोई जिले की एक महिला का अलीगंज क्षेत्र के दाउदगंज के एक युवक से प्रेमप्रसंग था। गर्भवती होने पर युवक ने उसको कोर्ट मैरिज का आश्वासन देते हुए उसका गर्भपात कराया। इसके बाद हरदोई के कोर्ट में शादी कर ली। कोर्ट मैरिज की जानकारी पर दोनों के परिजन शादी को मान गए। महिला ने कहा अचानक युवक का फोन बंद होने और गायब हो जाने पर शनिवार को वह उसके गांव पहुंची।
गांव पहुंचने पर युवक के परिजन ने उसकी पिटाई की। आरोप है कि युवक के परिजन दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रविवार को इस मामले को लेकर कोतवाली पर खासा हंगामा रहा। पीड़िता एवं अन्य लोगों के एसएसपी से संपर्क किए जाने पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। सीओ सुधांशू शेखर ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।