{"_id":"6902443a3cc7f23d4f080c46","slug":"accused-of-attempting-to-rape-a-girl-arrested-etah-news-c-163-1-eta1001-141180-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महेंद्र। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। एक गांव में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी 10 रुपये का लालच देकर बालिका को झाड़ियों में ले गया था। अन्य बच्चों ने जब देखकर शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
थाना पिलुआ प्रभारी संजय पाल राघव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 3 वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव नगला झिझाई निवासी 55 वर्षीय महेंद्र वहां आकर बालिका से बातचीत करने लगा। बालिका के पिता का आरोप है कि कुछ समय बाद ही आरोेपी ने बेटी को 10 रुपये देने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर गांव के बाहर झाड़ियों में ले गया।
यह देखकर साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को एक्सिलेंट सिविल अकेडमी ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अंबरीश कुमार राय ने पीड़िता के पिता से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि ईकैट ग्रुप के द्वारा उनको हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।