फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of arbitrariness on GST department

Etah News: जीएसटी विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप

Tue, 18 Jun 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 18 Jun 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of arbitrariness on GST department
एटा। उप्र व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें जीएसटी विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सहयोग की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता और जिला महामंत्री अभिनव कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा कि वर्तमान में विभाग की ओर से व्यापारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इनमें वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक का ब्योरा मांगा जा रहा है। पांच वर्ष पुराने प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों को व्यापारी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। जिस पर विभाग जुर्माना लगा रहा है। वर्षों पुराने कागजों का स्पष्टीकरण देना बहुत ही जटिल हो गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ओर से व्यापारियों को फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस वजह से व्यापारियों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहते हैं कि जीएसटी विभाग को निर्देशित करें कि व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए। साथ ही कहा कि टैक्स पॉलिसी को आसान बनाकर व्यापारियों को पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed