{"_id":"64a2e95ec4e1fc39c70f7987","slug":"accused-dragged-woman-to-field-and-misdeed-her-in-etah-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला को खेत में खींचा, तमंचा की नोक पर किया घिनौना काम; अब पुलिस ढूंढ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला को खेत में खींचा, तमंचा की नोक पर किया घिनौना काम; अब पुलिस ढूंढ रही
Mon, 03 Jul 2023 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 08:59 PM IST
सार
एटा में आरोपी ने महिला को खेत में खींचकर तमंचा की नोक पर उसके साथ घिनौना काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस उसे ढूंढ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मिरहची थाना क्षेत्र में शौच जाते समय महिला को खेत में खींचकर तमंचा के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। किसी तरह बचकर निकली पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इस पर महिला ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि वह 24 मई की शाम को खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही राकेश यादव ने चरी के खेत में खींच लिया। तमंचे से डराया-धमकाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। बचकर निकली तो मैं थाने पहुंची और वारदात के बारे में पुलिस को बताया। लेकिन पुलिस टहलाती रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुभाष बाबू का कहना है कि मामला झूठा है और फंसाने के लिए लिखाया गया है। अदालत का आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। वहीं कोतवाली देहात में एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट बृजेश कुमार निवासी कांशीराम कालोनी मानपुर के खिलाफ दर्ज कराई है। जबकि, कोतवाली नगर में एक व्यक्ति ने 13 साल की बेटी को ले जाने की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है।